कार्रवाई हुई, तो आत्मदाह करेंगे

मधेपुरा्: रविवार को बिहार स्टेट पीआरएस संघ इकाई मधेपुरा के सभी पंचायत रोजगार सेवक ने जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में आपात बैठक की. बैठक में सरकार द्वारा डीएम को पीआरएस पर कार्रवाई की धमकी, प्राथमिकी एवं सेवा मुक्त करने के आदेश देने की निंदा की गयी. गौरतलब है कि पंचायत रोजगार सेवक समायोजन […]
मधेपुरा्: रविवार को बिहार स्टेट पीआरएस संघ इकाई मधेपुरा के सभी पंचायत रोजगार सेवक ने जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में आपात बैठक की. बैठक में सरकार द्वारा डीएम को पीआरएस पर कार्रवाई की धमकी, प्राथमिकी एवं सेवा मुक्त करने के आदेश देने की निंदा की गयी. गौरतलब है कि पंचायत रोजगार सेवक समायोजन की मांग करते 18 अप्रैल से ही सामूहिक अवकाश पर है. संघ ने पटना में भी धरना प्रदर्शन किया.
बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि मांगें माने जाने तक उनका विरोध जारी रहेगा. जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि अगर प्रशासन उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करता है तो सभी पीआरएस सामूहिक रूप से समाहरणालय गेट के सामने आत्मदाह करेंगे. प्रमंडलीय महा सचिव अफरोज अंसारी ने कहा कि सभी पीआरएस दस दिनों के लिए सोमवार से पटना में डेरा डालो, घेरा डालो के तहत अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे. बैठक में कोसी प्रमंडलीय अध्यक्ष अरविंद कुमार मो अरमान, अजीत कुमार, अजय अजीत, मनीष, प्रमोद ओम प्रकाश, धीरज, पवन, रंजन, सूर्य प्रताप, रंधीर, अनिल, अजय संजय, नितेश, दिलीप, सुदिष्ठ सहित सैकड़ों पीआएस मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










