जदयू में जाने वालों का युवा शक्ति से नहीं था कोई वास्ता

Published at :03 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू में जाने वालों का युवा शक्ति से नहीं था कोई वास्ता

मधेपुरा. युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद के प्रवक्ता राजेश रजनीश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जदयू में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के युवा शक्ति से जुड़े नहीं रहने की बात कही. उन्होंने कहा है कि अगर जदयू में शामिल होने वाले कार्यकर्ता का कोई संबंध […]

विज्ञापन

मधेपुरा. युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद के प्रवक्ता राजेश रजनीश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जदयू में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के युवा शक्ति से जुड़े नहीं रहने की बात कही. उन्होंने कहा है कि अगर जदयू में शामिल होने वाले कार्यकर्ता का कोई संबंध युवा शक्ति से रहा है तो सबूत दिखाये. अन्यथा युवा शक्ति संगठन के बाबत गलत प्रचार-प्रसार नहीं करे. प्रवक्ता ने कहा है कि जदयू के कई नेता जो पार्टी के प्रत्याशी रहे है . आज जन अधिकार मोरचा में शामिल हो रहे है. शिवहर के समीम आलम, नवादा सलमान खुर्शीद व राधेकृष्ण यादव इनमें शामिल है. वहीं युवा शक्ति के मधेपुरा जिलाध्यक्ष अजिर बिहारी ने कहा कि जदयू में शामिल होने वाले लोगों का युवा शक्ति से कोई नाता नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन