कोषागार नहीं रहने से परेशान हो रहे है सरकारी कर्मी

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय में कोषागार नहीं रहने से यहां के सरकारी कर्मियों के अलावा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वर्षों पूर्व मुख्यालय में प्रशासन के द्वारा कोषागार के भवन निर्माण कराया जा चुका है. कोषागार संचालित कराने के लिए एसडीओ कार्यालय से सटे कोषागार भवन का निर्माण 1994 में ही […]
उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय में कोषागार नहीं रहने से यहां के सरकारी कर्मियों के अलावा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वर्षों पूर्व मुख्यालय में प्रशासन के द्वारा कोषागार के भवन निर्माण कराया जा चुका है. कोषागार संचालित कराने के लिए एसडीओ कार्यालय से सटे कोषागार भवन का निर्माण 1994 में ही कराया गया था, लेकिन अब तक यहां कोषागार की स्थापना नहीं की जा सकी है. इससे सरकारी कर्मियों को जिला मुख्यालय का चक्कर प्रतिमाह लगाना पड़ता है. प्रशासनिक उदासीनता के कारण कोषागार स्थापना का मामला अधर में लटका हुआ है. उक्त भवन में भूमि निबंधन कार्यालय चलाया जा रहा है. कोषागार चलाने की दिशा में स्थानीय जनप्रतिनिधि में पहल नहीं कर रहे है. इससे लोगों में क्षोभ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










