गरमी ने किया लोगों का जीना मुहाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में गरमी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. सोमवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों का जलाना शुरू कर दिया. सोमवार को आठ बजे दिन से ही चल रही हल्की पूरबा हवा के झोंके मंद हो गये और उमस भरी गरमी ने लोगों को बेचैन कर दिया. दिन भर […]
विज्ञापन
मधेपुरा. जिले में गरमी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है. सोमवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों का जलाना शुरू कर दिया. सोमवार को आठ बजे दिन से ही चल रही हल्की पूरबा हवा के झोंके मंद हो गये और उमस भरी गरमी ने लोगों को बेचैन कर दिया. दिन भर लोग चिपचिपाती पसीने से बेहाल बने रहे.
सड़क पर निकलते ही सूर्य की ताप लोगों के शरीर को झुलसा रही थी. गरम हवा चलने के कारण लोग सड़क पर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे थे. वहीं डॉक्टरों का मानना है कि दिन में तेज गरमी के कारण लू लग सकती है व लोग बीमार पड़ सकते है.
हालांकि शाम में आसमान में मंडराते बादल से लोगों को उम्मीद जगी कि मौसम सुहाना होगा, लेकिन बादल बरसने के बजाय सिर्फ गरजते रहे. लोगों को शाम में भी गरमी से राहत नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










