किसान सलाहकारों ने कृषि भवन के गेट को किया जाम

Published at :01 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सलाहकारों ने कृषि भवन के गेट को किया जाम

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – धरना पर बैठक किसान सलाहकार प्रतिनिधि, आलमनगरकिसान सलाहकारों ने सोमवार को किसान भवन के गेट को जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान सलाहकारों मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के विरोध में नानेबाजी की.बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में संपूर्ण बिहार के किसान सलाहकार गत […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – धरना पर बैठक किसान सलाहकार प्रतिनिधि, आलमनगरकिसान सलाहकारों ने सोमवार को किसान भवन के गेट को जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान सलाहकारों मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के विरोध में नानेबाजी की.बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में संपूर्ण बिहार के किसान सलाहकार गत 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. किसान सलाहकारों का कहना है कि सेवा स्थायी किया जाय व किसान सलाहकार का समायोजन भीएलडब्लू में किया जाय. किसान सलाहकारों ने बीडीओ, बीएओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास मांग पत्र सौंपा गया. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में किसान सलाहकार सुनील कुमार,नवीन कुमार, सत्यदेव पंडित, मो हासीम,पुष्पा कुमारी, जय कुमार ज्योति, सनोज कुमार सिंह, अश्वनी पाठक, मनोज कुमार, मणिकांत, केशव, अनुज, सुनील, वकील शर्मा आदि मौजूद थे. वहीं पंचायत के प्रतिनिधि आलमनगर पूर्वी के मुखिया अशोक साह, आलमनगर दक्षिण के मुखिया जनार्दन राय,आलमनगर उतरी के मुखिया रंजन देवी का कहना है कि किसान सलाहकार के हड़ताल पर चल जाने से प्रखंड में फसल क्षति मुआवजा में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन