युवक को मारी गोली, रेफर

Published at :01 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
युवक को मारी गोली, रेफर

फुलौत. फुलौत ओपी क्षेत्र अंतर्गत झंडापुर बासा गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने बुच्चो मेहता को गोली मार दी. इससे बुच्चो जख्मी हो गया. जख्मी बुच्चो को परिजन ने चौसा पीएचसी ले गये, जहां बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बुच्चो को रेफर कर दिया. घटना के समय बुच्चो मेहता बथान पर […]

विज्ञापन

फुलौत. फुलौत ओपी क्षेत्र अंतर्गत झंडापुर बासा गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने बुच्चो मेहता को गोली मार दी. इससे बुच्चो जख्मी हो गया. जख्मी बुच्चो को परिजन ने चौसा पीएचसी ले गये, जहां बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बुच्चो को रेफर कर दिया. घटना के समय बुच्चो मेहता बथान पर बैठा हुआ था. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात साढे आठ बजे अज्ञात चार-पांच अपराधी बथान के समीप पहुंचे कर युवक पर गोली चला दी. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अपराधियों को खलिहान के तरफ भागते हुए देखा. घटना की सूचना रविवार की देर रात फुलौत ओपी को दी, लेकिन सोमवार की शाम तक परिजनों द्वारा लिखित आवेदन थाना में नहीं दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन