अपहृत बालक पहुंचा थाना, कहा नहीं हुआ था अपहरण

Published at :01 Jun 2015 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत बालक पहुंचा थाना, कहा नहीं हुआ था अपहरण

मधेपुरा. शहर के जयप्रकाश नगर मुहल्ला से गत 25 मई को कथित रूप से अपहृत बालक राज कुमार रविवार को अपने मामा के साथ सदर थाना पहुंचा और इसके साथ ही इस बालक के अपहरण के मामले का पटाक्षेप हो गया. ज्ञात हो कि जय प्रकाश नगर मुहल्ला निवासी सुनील सिंह ने बीते 25 मई […]

विज्ञापन
मधेपुरा. शहर के जयप्रकाश नगर मुहल्ला से गत 25 मई को कथित रूप से अपहृत बालक राज कुमार रविवार को अपने मामा के साथ सदर थाना पहुंचा और इसके साथ ही इस बालक के अपहरण के मामले का पटाक्षेप हो गया. ज्ञात हो कि जय प्रकाश नगर मुहल्ला निवासी सुनील सिंह ने बीते 25 मई को अपने दस वर्षीय पुत्र राजकुमार के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए सदर थाना में आवेदन दिया था. सुनील सिंह के आवेदन पर सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कांड दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था.

अचानक रविवार को अपने मामा मिथुन कुमार के साथ थाना पहुंच कर राज कुमार ने बताया कि वह अपने दूसरे मामा सुभाष कुमार के साथ अपने मां के ननिहाल पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद जिले के न्यूफरक्का आम खाने चला गया था. थानाध्यक्ष ने कहा कि राज कुमार के पिता के कारण पुलिस का समय बरबाद हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन