सिविल सर्जन नहीं रिसीव करते हैं सरकारी मोबाइल का कॉल

Published at :31 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
सिविल सर्जन नहीं रिसीव करते हैं सरकारी मोबाइल का कॉल

मधेपुरा. लालफिताशाही कहे या मनमानी जिले के कई वरीय अधिकारी सरकारी मोबाइल फोन पर रिंग करने के बावजूद फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं. इस कड़ी में सबसे पहला नाम जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डा जेपी मंडल का आता हैं. सिविल सर्जन साहब के सरकारी मोबाइल फोन पर अगर कोई व्यक्ति किसी पीएचसी […]

विज्ञापन

मधेपुरा. लालफिताशाही कहे या मनमानी जिले के कई वरीय अधिकारी सरकारी मोबाइल फोन पर रिंग करने के बावजूद फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं. इस कड़ी में सबसे पहला नाम जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डा जेपी मंडल का आता हैं. सिविल सर्जन साहब के सरकारी मोबाइल फोन पर अगर कोई व्यक्ति किसी पीएचसी की दुर्दशा या स्वास्थ्य कर्मी की मनमानी के बाबत शिकायत करना चाहे तो साहब फोन रिसीव ही नहीं करते हैं. जिससे कई मरीज के परिजन परेशान हो जाते हैं और मजबूरी बस प्रशासनिक पदाधिकारियों के फोन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं. सिविल सर्जन के इस रवैये के कारण प्रतिदिन दर्जनों लोग परेशान होते हैं. ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को सरकारी मोबाइल लोगों की समस्या सुनने और मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाया था. लेकिन सिविल सर्जन के मनमानी के कारण सरकार की नीति धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन