बैंक प्रबंधक पर होगी प्राथमिकी

मधेपुरा: शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बाधक बनने वाले बैंक प्रबंधकों के खिलाफ उद्योग विभाग प्राथमिकी दर्ज करायेगी. इस बाबत उद्योग विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्रंक 1013/15 भेज कर बिना किसी ठोस कारण के ऋण के आवेदन को अस्वीकृत करने वाले शाखा प्रबंधकों […]
ज्ञात हो कि उद्योग विभाग के मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की उपलब्धि की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पीएमइजीपी अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 में निर्धारित राज्य का भौतिक लक्ष्य 76/45 व वित्तीय लक्ष्य (माजिर्न मनी) 110.73 करोड़ के विरुद्ध जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के द्वारा 12 हजार पांच सौ 62 आवेदन पत्र विभिन्न बैंक शाखाओं को ऋण स्वीकृति व भुगतान के लिए भेजा गया था, लेकिन बैंकों द्वारा अब तक मात्र एक हजार नौ सौ 18 ऋण आवेदनों की स्वीकृति की दी गयी, लेकिन इन आवेदनों में से भी अब तक मात्र पांच सौ 53 आवेदकों का ऋण भुगतान किया गया है, जिसका ऋण भुगतान मात्र 9.39 करोड़ है. इस प्रकार पीएमइजीपी योजना में लक्ष्य की उपलब्धि मात्र 8.48 प्रतिशत रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










