बच्ची ने पी केरोसिन, डॉक्टर ने बिना देखे किया रेफर

मामला-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी का कांट्रेक्ट पर बहाल डॉक्टर ने रोगी को हाथ लगाये बिना किया रेफर पुरैनी. शुक्रवार को प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के डुमरैल निवासी बीरो चौधरी की डेढ़ वर्षीय पुत्री स्मिता कुमारी ने खेलने के क्रम में ही घर में रखा केरोसिन पी लिया. इससे बच्ची बेहोश हो गयी. परिजनों ने उसे […]
मामला-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी का कांट्रेक्ट पर बहाल डॉक्टर ने रोगी को हाथ लगाये बिना किया रेफर पुरैनी. शुक्रवार को प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के डुमरैल निवासी बीरो चौधरी की डेढ़ वर्षीय पुत्री स्मिता कुमारी ने खेलने के क्रम में ही घर में रखा केरोसिन पी लिया. इससे बच्ची बेहोश हो गयी. परिजनों ने उसे पुरैनी पीएचसी लेकर गये. डॉक्टर ने कर्मियों से पूछा व बिना जांच किये बच्ची को रेफर कर दिया. परिजनों कुछ देर तक पीएचसी की व्यवस्था को व डॉक्टर की अनुभव को कोस कर बच्ची की जान बचाने के लिए यहां से बाहर निकल गये. इस मामले में डॉक्टर का कहना था कि पीएचसी में ऐसी व्यवस्था नहीं है कि ऐसे केस को संभाला जा सके. वहीं दूसरी ओर बच्ची के परिजन एंबुलेंस से उसे मधेपुरा ले गये. यहां इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










