वीसी, प्रोवीसी व रजिस्टार के वेतन पर वित्त पदाधिकारी ने लगायी रोक

Published at :29 May 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
वीसी, प्रोवीसी व रजिस्टार के वेतन पर वित्त पदाधिकारी ने लगायी रोक

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के वित्त पदाधिकारी का स्थानांतरण जेपी विवि छपरा होने के बाद वे शुक्रवार को कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव व विवि के वित्तीय सलाहकार के वेतन पर रोग लगा कर छपरा रवाना हो गये. विवि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवि के वित्त पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद सिन्हा का पिछले […]

विज्ञापन

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के वित्त पदाधिकारी का स्थानांतरण जेपी विवि छपरा होने के बाद वे शुक्रवार को कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव व विवि के वित्तीय सलाहकार के वेतन पर रोग लगा कर छपरा रवाना हो गये. विवि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवि के वित्त पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद सिन्हा का पिछले दिनों स्थानांतरण छपरा विवि हो गया था. इसके बाद इनका वेतन रोक कर छपरा विवि जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जा रही थी.

शुक्रवार को कुलपति डॉ विनोद कुमार से वित्त पदाधिकारी ने बात कर अपने वेतन की बात कही तो उन्होंने छपरा जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि आपका वेतन रूका हुआ है तो आप मेरा भी वेतन रोक दे. इसके बाद फाइल पर वित्त पदाधिकारी ने सारी बात लिख कर कुलपति डॉ विनोद कुमार, प्रति कुलपति डॉ जयप्रकाश नारायण झा, कुलसचिव डॉ कुमारेश प्रसाद सिंह व वित्तीय पदाधिकारी के वेतन पर विभिन्न कारणों से रोक लगा दी, जबकि शुक्रवार को ही विवि के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के दो माह का वेतन रिलीज किया गया है.

इस संबंध में जब वित्त पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद सिन्हा से बात कि गयी तो उन्होंने कहा कि फाइल पर विवि के पदाधिकारियों का वेतन रोकने की बात लिखी गयी है. वही वित्त पदाधिकारी ने वित्तीय नियम के विरुद्ध कुलसचिव व वित्तीय सलाहकार के द्वारा वेतन लेने की बात कही गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन