काला बिल्ला लगा कर अधिकारियों ने किया काम

Published at :29 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
काला बिल्ला लगा कर अधिकारियों ने किया काम

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – काला बिल्ला लगा कर कार्य करते एसडीओप्रतिनिधि, मधेपुराबिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. ज्ञात हो कि संघ राज्य सरकार की सभी सेवाओं व पदों (क्षेत्रीय कार्यालय सहित) पर प्रोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – काला बिल्ला लगा कर कार्य करते एसडीओप्रतिनिधि, मधेपुराबिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. ज्ञात हो कि संघ राज्य सरकार की सभी सेवाओं व पदों (क्षेत्रीय कार्यालय सहित) पर प्रोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक पर रोक लगाये जाने से नाराज है. चार मई को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश आने के बाद सरकार द्वारा 12 अगस्त 2014 के प्रोन्नति समिति की बैठक की कार्रवाई पर न रोक हटाने व न ही प्रोन्नति देने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी है. उल्टे सरकार द्वारा एलपीए दायर की गयी है. इस कारण अनुसूचित जाति/ जनजाति के साथ-साथ अन्य सभी वर्ग के पदाधिकारियों को प्रोन्नति बाधित है और अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे है. इससे अधिकारियों के प्रोन्नति के साथ-साथ पेंशन राशि का भी नुकसान हो रहा है. संघ प्रोन्नति देने की कार्रवाई अविलंब शुरू करने की मांग को लेकर विरोध किया है. जिले में विरोध प्रकट करने वाले अधिकारियों में डीडीसी मिथिलेश कुमार, अपर समाहर्ता कन्हैया प्रसाद, डीपीआरओ राकेश कुमार, सदर एसडीओ संजय कुमार निराला, उदाकिशुनगंज एसडीओ मुकेश कुमार सहित सभी अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन