अपराधी प्रवीण यादव गिरफ्तार

Published at :27 May 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधी प्रवीण यादव गिरफ्तार

मधेपुरा: जिले में अपराधियों के कारनामों से परेशान पुलिस प्रशासन को उस समय एक सफलता मिली जब रतवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित कपसिया दियारा के शातिर अपराधी प्रवीण यादव को रतवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्ठा व एक कारतूस बरामद किया है. प्रवीण के गिरफ्तारी से पुलिस […]

विज्ञापन
मधेपुरा: जिले में अपराधियों के कारनामों से परेशान पुलिस प्रशासन को उस समय एक सफलता मिली जब रतवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित कपसिया दियारा के शातिर अपराधी प्रवीण यादव को रतवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्ठा व एक कारतूस बरामद किया है. प्रवीण के गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. इसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, बलात्कार, चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन मामला दर्ज है.

दियारा क्षेत्र में सुपारी किलर के नाम प्रवीण किसानों से जबरन लेवी वसूली करता था. उसके गिरफ्तारी से क्षेत्र के किसानों ने चैन की सांस ली है. मंगलवार को समाहरणालय स्थित एसपी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के आतंक से ग्रामीणों के अलावा उसके परिजन भी भय के माहौल में जिंदगी काट रहे थे. सोमवार को उसके परिजनों ने प्रवीण द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने की सूचना पुलिस को दी. रतवाड़ा पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कपसिया स्थित प्रवीण के घर पर टीम गठित कर छापेमारी की और प्रवीण को गिरफ्तार किया.

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर जेल भेज देगी. उन्होंने कहा कि रतवाड़ा थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव के नेतृत्व गठित छापेमारी टीम में कमांडो विक्रम कुमार, संजय कुमार, रवींद्र कुमार, सरोज कुमार व हवलदार हीरा सिंह शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन