ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन- मुरलीगंज. प्रखंड के दीनापट्टी नहर के पास ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत व चालक घायल हो गया, लेकिन इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल को नहीं है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैक्टर पलटने की घटना हुई है. घायलों का इलाज कहीं चल रहा है. जबकि इस […]
फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन- मुरलीगंज. प्रखंड के दीनापट्टी नहर के पास ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत व चालक घायल हो गया, लेकिन इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल को नहीं है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैक्टर पलटने की घटना हुई है. घायलों का इलाज कहीं चल रहा है. जबकि इस घटना में जिस मजदूर की मौत हुई है, उसके दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी. वहीं पुलिस बिना अनुसंधान किये व शव का बिना पोस्टमार्टम किये ही घटना से अपना पल्ला झाड़ लिया है. जानकारी के अनुसार शहर के छड़, गिट्टी, बालू व सिमेंट के थोक व खुदरा विक्रेता दिलीप चौधरी का ट्रैक्टर बालू व गिट्टी खाली कर पोखराम परमानंदपुर से मुरलीगंज आ रहा था. इसी क्रम में दीनापट्टी गांव के समीप एमबीसी नहर के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचायी. गाड़ी पर सवार 35 वर्षीय मजदूर गणेश मुखिया की मौत दबने से हो गया. ज्ञात हो कि मृतक गणेश मुखिया पिछले कई वर्षों से दिलीप चौधरी के ही दुकान पर मजदूरी कर जीवन यापन करता था. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना के दौरान जख्मी हुए मजदूर गणेश मुखिया को इलाज के लिए अनियंत्रित जगह ले जाया गया है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. जबकि मजदूर गणेश मुखिया की मौत मौके पर ही हो गयी है. मृतक गणेश मुखिया के शव को दाह संस्कार के लिए घर पर लाया गया व उसकी दाह संस्कार करने की तैयारी चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










