बैठक में उठा वार्ड के विकास का मुद्दा

Published at :25 May 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में उठा वार्ड के विकास का मुद्दा

प्रतिनिधि, मधेपुरानगर परिषद क्षेत्र स्थित अधिक लाल मध्य विद्यालय में वार्ड वासियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त सेवानिवृत्त उप प्राचार्य जगदीश प्रसाद यादव ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय में सुयोग्य शिक्षकों का पदस्थापना हो इसके लिए शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मिल कर इसकी मांग […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरानगर परिषद क्षेत्र स्थित अधिक लाल मध्य विद्यालय में वार्ड वासियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त सेवानिवृत्त उप प्राचार्य जगदीश प्रसाद यादव ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय में सुयोग्य शिक्षकों का पदस्थापना हो इसके लिए शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मिल कर इसकी मांग की जाये. इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए वार्ड आयुक्त को अधिकृत किया गया. बैठक के दौरान पूरे वार्ड में आवागमन की सुविधा बहाल करने की बात कही गयी. बैठक में कहा गया कि वार्ड में बन रहे सड़क के निर्माण में उत्पन्न बाधा को अतिशीघ्र दूर किया जाये. बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ केपी यादव, डॉ अशोक कुमार यादव,ललन कुमार, जय नारायण जीवन सहित दर्जनों की संख्या में वार्ड वासी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन