मतदाता पर्यवेक्षण को लेकर शिविर आयोजित

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ामतदाता पर्यवेक्षण कार्य को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारूप प्रकाशन के बाद पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार ग्वालपाड़ा प्रखंड के सभी बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन कर नाम दर्ज करने, मतदाता सूची में सुधार करने व विलोपन करने कार्य किया गया. इस सिलसिले में मतदान केंद्र संख्या 183, 182 , 184,185 व 174 […]
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ामतदाता पर्यवेक्षण कार्य को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारूप प्रकाशन के बाद पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार ग्वालपाड़ा प्रखंड के सभी बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन कर नाम दर्ज करने, मतदाता सूची में सुधार करने व विलोपन करने कार्य किया गया. इस सिलसिले में मतदान केंद्र संख्या 183, 182 , 184,185 व 174 पर बीएलओ रंजन, विजय, चंदन, केशव व शिवनंदन यादव के द्वारा मतदाताओं के द्वारा भरे गये प्रपत्र छह, सात व आठ जमा करवाया गया. बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के रेशना, जयराम परसी, सुखासन, टेमा भेला, चतरा, कंटाही, आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर बूथों पर चल रहे कार्य का जायजा लिया. वहीं घैलाढ़ प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में रविवार को सभी मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और नाम विलोपन करने सहित अन्य कार्य किया गया. इस दौरान शिविर में उपस्थित बीएलओ ने मतदाताओं को अपने आधार कार्ड को इपिक से जोड़ने की जानकारी दी. शिविर को लेकर अधिकारी मुस्तैद दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










