टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खौपेती विजयी

Published at :06 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खौपेती विजयी

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – उद्घाटन करते अतिथि. खौपेती बनाम महेशुआ के बीच खेला गया मैचघैलाढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अर्राहा दीघड़ा पंचायत में इलेवन रॉक स्टार क्रिकेट क्लब महुआ ठाकुर बाबा के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप सदस्य दिनेश यादव उर्फ फौजी ने किया. टूर्नामेंट में आठ टीम भाग ले रही है. […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – उद्घाटन करते अतिथि. खौपेती बनाम महेशुआ के बीच खेला गया मैचघैलाढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अर्राहा दीघड़ा पंचायत में इलेवन रॉक स्टार क्रिकेट क्लब महुआ ठाकुर बाबा के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप सदस्य दिनेश यादव उर्फ फौजी ने किया. टूर्नामेंट में आठ टीम भाग ले रही है. मौके पर फौजी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया. मैच केसीसी महेशुआ व एमसीसी खौपेती के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीत कर केसीसी महेशुआ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. महेशुआ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर कर 143 रन बनाया. वहीं खौपेती की टीम ने आठ विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. मैच में निर्णायक की भूमिका नयन व अविनाश कुमार, उद्घोषक छोटू सिंह व सौरभ सिंह, स्कोरर के रूप में नवनित सिंह ने निभाया. मौके पर गाइड लाइन के राम कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, सरपंच पूनम सिंह, अनिस सिंह, पूर्व मुखिया राजदेव सिंह, मुखिया अंजु देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन