सड़क दुर्घटना में बालक जख्मी, इलाज के दौरान मौत

Published at :06 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बालक जख्मी, इलाज के दौरान मौत

प्रतिनिधि, मधेपुरा सड़क दुर्घटना में गुरुवार की संध्या एक 15 वर्षीय बालक जख्मी हो गया था. वहीं शुक्रवार की सुबह नौ बजे उसकी मौत पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र के कलुहा से भलुआहा जाने वाली सड़क पर मोरकाही पुल के समीप सरदारी टोला के पास बाइक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा सड़क दुर्घटना में गुरुवार की संध्या एक 15 वर्षीय बालक जख्मी हो गया था. वहीं शुक्रवार की सुबह नौ बजे उसकी मौत पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र के कलुहा से भलुआहा जाने वाली सड़क पर मोरकाही पुल के समीप सरदारी टोला के पास बाइक दुर्घटना हो गयी. जिससे नीतीश कुमार जख्मी हो गया. जिसे सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बथान परसा पंचायत के भलुआहा गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र नीतीश कुमार कलुहा से घर भलुआहा जा रहे थे. इस दौरान अनियंत्रित होकर सरदारी टोला के समीप बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया, जिससे वह बूरी तरह से जख्मी हो गया. युवक को स्थानीय लोगों ने पीएचसी में भरती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद उपस्थित डॉक्टरों ने युवक पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन