कार से 190 पीस कफ सिरप बरामद, दो तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
कार से 190 पीस कफ सिरप बरामद, दो तस्कर फरार

कार से 190 पीस कफ सिरप बरामद, दो तस्कर फरार

विज्ञापन

घैलाढ़ . ओपी क्षेत्र के चित्ती गांव वार्ड नंबर चार में पुलिस ने कार से 190 पीस कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया. घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दिनेश राम के घर के आगे स्थित आम बगान में एक कार से नशीली कफ सिरप की डिलीवरी की जा रही है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ छापेमारी की. पुलिस को देखते ही चित्ती गांव निवासी उदय कुमार और शैलेंद्र यादव मौके से कार छोड़कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान कार के डिक्की से 190 पीस कफ सिरप बरामद किया गया. कार को जब्त कर लिया गया है. वहीं दो तस्कर फरार हो गया. फरार तस्कर के खिलाफ ममाला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन