फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

इंटरनेट पर छात्रा की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई में उदाकिशुनगंज से एक महिला गिरफ्तार हुई है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). इंटरनेट मीडिया पर बेगूसराय की एक छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में बेगूसराय जिले की बखरी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव में छापेमारी की. संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

संयुक्त छापेमारी में मिली सफलता

Cyber Crime: उदाकिशुनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस के अनुरोध पर बुधमा पुलिस कैंप की टीम को सहयोग के लिए भेजा गया था. संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुखासनी गांव से आरोपित महिला अर्चना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपित दिलीप मेहता फरार हो गया.

6 जून को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र निवासी सिया देवी के आवेदन पर 6 जून 2026 को बखरी थाना कांड संख्या 203/26 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुखासनी गांव निवासी दिलीप मेहता, उसके भाई अमित कुमार तथा पत्नी अर्चना देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है.

फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल करने का आरोप

आवेदन के अनुसार दिलीप मेहता का पीड़िता के घर आना-जाना था. आरोप है कि उसने छात्रा के साथ कई बार अशोभनीय हरकत करने का प्रयास किया. जब छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो उसने कथित रूप से छात्रा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसका अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया.

परिजनों को धमकी देने का भी आरोप

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद जब छात्रा के परिजनों ने आरोपित के भाई और पत्नी को इसकी सूचना दी तो दोनों ने गाली-गलौज की और धमकी दी.

मुख्य आरोपित की तलाश जारी

Cyber Crime: पुलिस ने गिरफ्तार महिला को अपने साथ बेगूसराय ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं मुख्य आरोपित दिलीप मेहता की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है.

ALSO READ: बेटी की विदाई मांगने पहुंचे पिता की ससुराल में पिटाई, अस्पताल में भर्ती


विज्ञापन
कौनैन वशीर

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन