विकास दौड़ आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 5:15 AM
विज्ञापन
मधेपुरा: मधेपुरा जिला स्थापना दिवस नौ मई को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से विकास दौड़ का आयोजन किया गया है. विकास दौड विश्वविद्यालय गेट से कॉलेज चौक, मस्जिद चौक, सुभाष चौक, स्टेट बैंक रोड होते हुए बाय पास होते हुए स्टेडियम में संपन्न होगा. यह जानकारी जिला कबड्डी संघ सचिव अरूण कुमार ने […]
विज्ञापन
मधेपुरा: मधेपुरा जिला स्थापना दिवस नौ मई को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से विकास दौड़ का आयोजन किया गया है. विकास दौड विश्वविद्यालय गेट से कॉलेज चौक, मस्जिद चौक, सुभाष चौक, स्टेट बैंक रोड होते हुए बाय पास होते हुए स्टेडियम में संपन्न होगा.
यह जानकारी जिला कबड्डी संघ सचिव अरूण कुमार ने दी. सचिव ने बताया कि 10:30 बजे से बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. बीएन मंडल स्टेडियम में 4:00 बजे से जनता एकादश बनाम प्रशासन एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है. 5:00 बजे से बीएन मंडल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
रेलवे में विस्तार की है संभावना
अमान परिवर्तन होने के बाद मधेपुरा का जुड़ाव दिल्ली व पटना से हो गयी है, लेकिन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की संख्या बढ़ाये जाने की आवश्यकता है. इसके अलावा रेल मार्ग के विस्तार से भी विकास के द्वार खुलेंगे. मधेपुरा से सिंहेश्वर रेल लाइन बन जाने से मधेपुरा स्टेशन को भी जंक्शन के रूप में मान्यता मिलेगी. रेलवे के विस्तार से लोगों को सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










