खेत घूमने गये किसान की गोली मारकर हत्या
Updated at : 02 Aug 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : खेत घूमने गये किसान को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रतवारा थाना क्षेत्र के लूटना टोला मारवाड़ी बासा की है. मारवाड़ी बासा निवासी अर्जुन मिस्त्री के पुत्र मंटू मिस्त्री (35) अहले सुबह पांच बजे खेत देखने गया था. खेत घूमने गये… […]
विज्ञापन
मधेपुरा : खेत घूमने गये किसान को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रतवारा थाना क्षेत्र के लूटना टोला मारवाड़ी बासा की है. मारवाड़ी बासा निवासी अर्जुन मिस्त्री के पुत्र मंटू मिस्त्री (35) अहले सुबह पांच बजे खेत देखने गया था.
खेत घूमने गये…
उसी समय घात लगाये अपराधियों ने मंटू मिस्त्री को गोली से छलनी कर दिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. खेत देखने गये लोगों ने जब मंटू का शव देखा, तो घटना की सूचना घरवालों को दी. घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. घटना आपसी दुश्मनी की बतायी जा रही है. इससे पूर्व भी मंटू मिस्त्री के साथ मारपीट की गयी थी. रतवारा थानाध्यक्ष रणवीर राउत ने बताया कि अपराधियों ने मंटू मिस्त्री को चार गोली मारी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. परिवार वालों की ओर से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुलिस की ओर से छानबीन की जा रही है.
स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत व्याप्त है. लोग सकते में हैं कि तीन माह पूर्व ही एक 60 वर्षीय किसान की हत्या खेत में अपराधियों ने कर दी थी. लोग भयाक्रांत हैं. खासकर अब किसानों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है कि वह अपने खेत कैसे जा पायेंगे. वैसे इस क्षेत्र में अपराधियों के समानांतर सत्ता चलती है. किसानों से लेवी वसूलना आम बात है. तीन जिलों की सीमा होने के साथ-साथ दियारा एवं कास की झाड़ी अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना है.
लगातार क्षेत्र में किसान की हत्या कर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. वहीं मृतक मंटू मिस्त्री के परिवार में परिजन दहशत में है. परिवार का एकमात्र सहारा छीन जाने से परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है. मंटू मिस्त्री की पत्नी रेखा देवी का रो- रो कर बुरा हाल है. वह बार-बार बेहोश हो रही है. वहीं उसके चार पुत्री व दो पुत्र बदहवास हो गये हैं. अब उसका सहारा कौन होगा. हत्या में शामिल अपराधी के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पत्नी बार-बार क्षेत्र के एक कुख्यात का नाम ले रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




