पैसे के अभाव में युवक की हो गयी मौत

Updated at : 24 May 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
पैसे के अभाव में युवक की हो गयी मौत

घैलाढ : परमानपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर गांव वार्ड नंबर 15 में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 18 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत हो गयी. मृतक के बड़े भाई चतुरी ठाकुर की आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण पूरी जिंदगी भागवान के भरोसे कटती है. पिता की मौत के बाद […]

विज्ञापन

घैलाढ : परमानपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर गांव वार्ड नंबर 15 में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 18 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत हो गयी. मृतक के बड़े भाई चतुरी ठाकुर की आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण पूरी जिंदगी भागवान के भरोसे कटती है. पिता की मौत के बाद रंजीत कुमार को हार्ड प्रॉब्लम होने लगा.

परिजनों ने उसे सहरसा के निजी क्लिनिक में इलाज करवाया, जहां से डॉक्टर ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया. रंजीत के परिजन के द्वारा उसे लखनऊ हॉस्पिटल ले गये, लेकिन रंजीत का हार्ट ऑपरेशन होना था.

पैसा नहीं रहने के कारण जिंदगी और मौत से जूझते रहे हैं. आखिरकर उसकी मौत बुधवार को हो गयी. इससे परिजनों में मातम छा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन