ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में आठ जख्मी

आलमनगर : सोमवार की देर शाम पुरैनी थाना क्षेत्र के बिहपुर- वीरपुर एनएच 106 पथ पर कारामा गांव में युभीके कॉलेज के पास ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में आठ व्यक्ति घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करामा चौक से आगे जा रही ऑटो को सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया. […]
आलमनगर : सोमवार की देर शाम पुरैनी थाना क्षेत्र के बिहपुर- वीरपुर एनएच 106 पथ पर कारामा गांव में युभीके कॉलेज के पास ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में आठ व्यक्ति घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करामा चौक से आगे जा रही ऑटो को सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया. ऑटो आलमनगर के भागीपुर गांव के बहोरवा मुसहरी से पकड़िया जा रही थी. उदाकिशुनगंज की और से आ रही ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो सवार आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर पंचायत के बहुरवा निवासी विशो ऋषिदेव, नेवल ऋषिदेव, रसिक ऋषिदेव, चंद्रदेव ऋषिदेव, दुरो देवी, मीना देवी, जयमद देवी, पविया देवी घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल पवीया देवी, रासिक ऋषिदेव, विशो ऋषिदेव, नेवल ऋषिदेव को दरभंगा रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




