मुंगेर : शौचालय की टंकी में गिरे युवक की दम घुटने से मौत

Updated at : 23 May 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर : शौचालय की टंकी में गिरे युवक की दम घुटने से मौत

भाई को बचाने टंकी में घुसे दूसरे भाई की स्थिति गंभीर हवेली खड़गपुर/टेटियाबंबर : नगर क्षेत्र के पश्चिम आजिमगंज निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार मंगलवार को शौचालय की टंकी में गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. जबकि मृतक को बचाने के दौरान शौचालय की टंकी में घुसे उसके भाई की भी […]

विज्ञापन

भाई को बचाने टंकी में घुसे दूसरे भाई की स्थिति गंभीर

हवेली खड़गपुर/टेटियाबंबर : नगर क्षेत्र के पश्चिम आजिमगंज निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार मंगलवार को शौचालय की टंकी में गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. जबकि मृतक को बचाने के दौरान शौचालय की टंकी में घुसे उसके भाई की भी हालत बिगड़ गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया. युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं. बताया जाता है कि नगर के पश्चिम अजीमगंज निवासी रवि कुमार घर में निर्मित शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए सीढ़ी लगाकर टंकी के अंदर घुसा. लेकिन वह टंकी के अंदर जाने के कुछ ही देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा.
उसे बचाने के लिए मृतक का भाई राजेश कुमार बिंद टंकी के भीतर घुसा और वह भी बेहोश हो गया. हालांकि राजेश बेहोश होने के कुछ देर पहले चीख-चीख कर चिल्ला रहा था. आवाज सुनते ही परिजन व आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और मृतक व उसके भाई को बाहर निकाला और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि उसके भाई राजेश बिंद का इलाज चल रहा है. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन