महाविद्यालय में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कोर्स का होगा आयोजन

मधेपुरा : शिक्षा विभाग भारत सरकार नई दिल्ली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता व भूपेंद्र नारायण विश्वविद्यालय मधेपुरा के समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश के आलोक में उदयनाचार्य विद्याकर कवि कॉलेज करामा आलमनगर में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कोर्स के सफल आयोजन के लिए कमर कस ली […]
मधेपुरा : शिक्षा विभाग भारत सरकार नई दिल्ली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता व भूपेंद्र नारायण विश्वविद्यालय मधेपुरा के समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश के आलोक में उदयनाचार्य विद्याकर कवि कॉलेज करामा आलमनगर में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कोर्स के सफल आयोजन के लिए कमर कस ली है.
इंटर्नशिप कोर्स के सफल संचालन के लिए प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा जो स्वयं अपने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर प्रेमनाथ आचार्य प्रोफेसर, प्रकाश मिश्रा, प्रोफेसर चंद्रशेखर मिश्रा के साथ गतिमान व संकल्पित दिखे. मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय के संबंधित विभागों के अध्यक्ष उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर प्रेमनाथ आचार्य ने कुलपति व प्रतिकुलपति बीएनएमयू के संकल्प व निर्देश पर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशों को विस्तार से बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




