पूर्व मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद समेत पांच को नोटिस होगा नीलाम पत्र दायर

मधेपुरा : लैपटॉप नहीं लौटाने के मामले में प्रभात खबर द्वारा लगातार खबर का असर दिख रहा है. नगर परिषद प्रशासन ने लैपटॉप नहीं लौटाने वाले पार्षदों को अतिम स्मार पत्र भेजते हुये कहा है कि अगर लैपटॉप जमा नहीं होता है तो नीलाम पत्र वाद दायर कर वसूली की जायेगी. इस बाबत पूर्व मुख्य […]
मधेपुरा : लैपटॉप नहीं लौटाने के मामले में प्रभात खबर द्वारा लगातार खबर का असर दिख रहा है. नगर परिषद प्रशासन ने लैपटॉप नहीं लौटाने वाले पार्षदों को अतिम स्मार पत्र भेजते हुये कहा है कि अगर लैपटॉप जमा नहीं होता है तो नीलाम पत्र वाद दायर कर वसूली की जायेगी. इस बाबत पूर्व मुख्य पार्षद विजय कुमार विमल, पूर्व उप मुख्य पार्षद रामकृष्ण यादव, वार्ड नंबर 19 की पूर्व वार्ड पार्षद वनिता देवी, वार्ड नंबर 18 के पूर्व वार्ड पार्षद मुकेश कुमार एवं वार्ड नंबर छह की पूर्व वार्ड पार्षद मीरा कुमारी को भेजे अंतिम स्मार पत्र में नप प्रशासन ने कहा है कि कई बार अनुरोध के बावजूद लैपटॉप कार्यालय में जमा नहीं किया गया है.
पूर्व वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया गया है कि अंतिम स्मारपत्र प्राप्ति के दो दिन के अंदर लैपटॉप वापस करें. अन्यथा बाध्य होकर नीलाम पत्र वाद दायर कर सरकारी संपत्ति की वसूली की जायेगी. गौरतलब है कि नये बोर्ड के गठन के दस माह बीतने के बावजूद उप मुख्य पार्षद समेत सात वार्ड पार्षद को लैपटॉप नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




