गर्मी का दिखने लगा असर, बच्चे हो रहे बीमार

Updated at : 12 May 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
गर्मी का दिखने लगा असर, बच्चे हो रहे बीमार

मधेपुरा : बढ़ती गर्मी अभिभावकों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है. गर्मी का असर खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है. पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे गर्मी की वजह से सबसे अधिक बीमार पड़ रहे हैं. बढ़ती गर्मी के कारण सरकारी अस्पतालों के बच्चा वार्ड की ओपीडी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बढ़ती गर्मी अभिभावकों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है. गर्मी का असर खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है. पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे गर्मी की वजह से सबसे अधिक बीमार पड़ रहे हैं. बढ़ती गर्मी के कारण सरकारी अस्पतालों के बच्चा वार्ड की ओपीडी में इजाफा हुआ है. सरकारी सहित निजी नर्सिंग होम में बेड लगभग फूल हो गये हैं. ऐसे में डॉक्टर का कहना है कि गर्मी में सावधानी ही सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज है. बच्चों को तेज धूप से बचा कर कर रखें और खान-पान में सतर्कता बरतें. जरूरत न हो तो घर से न निकलें. ओपीडी में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. सबसे अधिक शिशु वार्ड व मेडिसिन विभाग में मरीज आ रहे हैं. सदर अस्पताल सहित पीएचसी में इसका असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है.

अभी तीन डिग्री तक और बढ़ेगा पारा, होगी परेशानी: मौसम आने वाले एक सप्ताह में कोई राहत देने वाला नहीं है. आगामी एक सप्ताह में शहर व ग्रामीण इलाके में तापमान में वृद्धि होगी. मौसम केंद्र की माने अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगी. इससे लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अधिकतम पारा 40 डिग्री से भी अधिक जाने की संभावना है. इससे सुबह आठ बजे से गर्मी बढ़े जायेगी और देर शाम तक लोगों को गर्मी का तपन झेलनी पड़ेगी. इधर, अभी तक गर्मी को लेकर स्कूली बच्चों का सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है. स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूली वाहनों में काफी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर 12 बजे तक सूरज आग उगने की स्थिति में आ जाता है. इससे भी बच्चे काफी परेशान हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन