खाना बनाने के दौरान लगी आग, हजारों के सामान राख

कोढ़ा : प्रखंड के चंदवा पंचायत के वार्ड संख्या नौ चकला टोला कुमरहा में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. घटना में छह माह की बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना को लेकर बताया गया कि शुक्रवार सुबह चंदवा पंचायत के कुमरहा चकला टोला में मो अफजल के घर खाना […]
कोढ़ा : प्रखंड के चंदवा पंचायत के वार्ड संख्या नौ चकला टोला कुमरहा में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. घटना में छह माह की बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना को लेकर बताया गया कि शुक्रवार सुबह चंदवा पंचायत के कुमरहा चकला टोला में मो अफजल के घर खाना बन रहा था. इसी दौरान आग लग गयी और देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़ा, आभूषण, नकदी सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. घर के अंदर छह माह की बच्ची प्रवीण निशा सोई हुई थी,
जो गंभीर रूप से झुलस गयी. स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. झुलसी बच्ची को पूर्णिया सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर सीओ प्रवीण कुमार वत्स ने राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन को घटना की जांच करने का निर्देश दिया. जांच के बाद राजस्व अधिकारी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आग लगी. आस से घर के अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना सीओ ने आपदा विभाग को भेजी है. जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




