हलसी-शिवसोना पथ के जल्द बहुरेंगे दिन
Updated at : 07 May 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड मुख्यालय से मोहद्दीनगर मोड़ होते सेठना-शिवशोना ग्रामीण सड़क को पथ निर्माण विभाग में डाल इसकी स्थिति सुदृढ़ करने की कवायद तेज हुई है. इस संबंध में सूबे के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने स्थानीय लोगों की मांग पर पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव से वार्ता […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड मुख्यालय से मोहद्दीनगर मोड़ होते सेठना-शिवशोना ग्रामीण सड़क को पथ निर्माण विभाग में डाल इसकी स्थिति सुदृढ़ करने की कवायद तेज हुई है. इस संबंध में सूबे के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने स्थानीय लोगों की मांग पर पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव से वार्ता कर जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप देने की मांग की है.
हलसी प्रखंड के नोमा ग्रामवासी जदयू नेता राजाराम शर्मा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री श्री ललन सिंह ने शनिवार को पथ निर्माण मंत्री से वार्ता कर अविलंब सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराये जाने की आवश्यकता पर बल दिया है. हाल ही में मंत्री श्री सिंह हलसी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं से रुबरु हुए थे. जहां अन्य समस्याओं के साथ-साथ सड़क जीर्णोद्धार का भी मामला चर्चा में आया था. मोहद्दीनगर में मसुदन महतो तो गेरुआ पुरसंडा में मुखिया सुरेश वर्मा ने इस सड़क के जीर्णोद्धार का मामला प्रमुखता से उठाया था. इस क्षेत्र से सांसद रहे मंत्री ने इसे गम्भीरता से लेते हुए पहल कर दिया है. शनिवार को राजाराम से भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेकर तत्क्षण पथ निर्माण मंत्री से बात कर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराये जाने का आश्वासन भी दिया है .
दर्जन भर गांव के यातायात का है साधन
इस सड़क के साथ दर्जन भर गांव का यातायात सुविधा जुड़ा हुआ है. लगभग 20 से 25 हजार की आवादी को लाभान्वित करने बाली इस सड़क की हालत काफी जर्जर हालत में पड़ा हुआ है. पीडब्ल्यूडी में इस पथ को लिये जाने पर इसके स्थिति में निरंतर सुधार की संभावना है. जदयू नेता राजाराम शर्मा के साथ-साथ गोगन सिंह, संजय कुमार बिभूति, टनटन सिंह आदि ने इसके लिए हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री श्री सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




