गूंगी व बहरी महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामले को लेकर रोड जाम

सदर थाना के वार्ड नंबर 26 गरीब टोला नयानगर के एक महिला गूंगी व बहरी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कर्पूरी चौक पर सड़क जाम किया. सड़क जाम लगभग एक घंटे तक रही. जाम के कारण मधेपुरा से सहरसा व सहरसा से मधेपुरा जाने वाले यात्रियों […]
सदर थाना के वार्ड नंबर 26 गरीब टोला नयानगर के एक महिला गूंगी व बहरी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कर्पूरी चौक पर सड़क जाम किया. सड़क जाम लगभग एक घंटे तक रही. जाम के कारण मधेपुरा से सहरसा व सहरसा से मधेपुरा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा. वहीं आक्रोशित लोगों ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर थाना में कचिया, हसुआ समेत अन्य लाठी डंडे से लैस होकर हंगामा किया. जाम की सूचना पर सदर थाना को मिलते ही सदर थाना से एएसआइ संतोष कुमार दीक्षित व पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंच कर पीड़िता के परिजनों से बात कर जाम को समाप्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




