शहर के होल्डिंग धारकों को मिलेगा डस्टबीन नप 30 हजार डिब्बों की करेगी खरीदारी
Updated at : 05 May 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : स्वच्छता अभियान के तहत मधेपुरा नगर परिषद द्वारा इस दिशा में नयी पहल की जा रही है. क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक होल्डिंग धारक को हाउस होल्ड डस्टबीन दिये जाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. नगर परिषद ने इसको लेकर निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्राथमिकता के […]
विज्ञापन
मधेपुरा : स्वच्छता अभियान के तहत मधेपुरा नगर परिषद द्वारा इस दिशा में नयी पहल की जा रही है. क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक होल्डिंग धारक को हाउस होल्ड डस्टबीन दिये जाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. नगर परिषद ने इसको लेकर निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्राथमिकता के आधार पर पंद्रह हजार होल्डिंग धारकों को डस्टबीन दिये जाने की योजना है. इसके लिए नप निविदा के माध्यम से 30 हजार डस्टबीन की खरीद करेगी. इस योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र के सभी 28 वार्ड में होल्डिंग धारक नागरिकों को नप मुफ्त में इस सुविधा का लाभ देगी.
दस लीटर वाले डस्टबीन की जरूरत
10 लीटर वाले इस डस्टबीन की खरीद होने के बाद गली-मोहल्ले में सड़क किनारे फैलने वाली गंदगी को रोका जा सकेगा.
लोग अपने घरों का कचरा डब्बा में ही रखेंगे. जिसमें ड्राय व गिला कचरा अलग-अलग रखा जायेगा. दरअसल, स्वच्छ व सुंदर मधेपुरा को लेकर नगर परिषद घर-घर से कूड़ा उठायेगी. परिषद के सफाई कर्मी प्रत्येक घर पहुंचेगा. हाऊस होल्ड डस्टबीन में रखे कूड़े को उठा ले जायेगी, जिसे डपिंग यार्ड में फेंका जाना है.
स्वच्छ होगा अपना शहर
प्रत्येक घर में डस्टबीन के वितरण के बाद शहर साफ सुंदर होगा. प्रत्येक घर से कचरा के उठाव होने से शहर में सड़क व नाले साफ रहेंगे. लोगों को दम घोंटू बदबू एवं जाम नाले से निजात मिलेगी. वहीं शहर में आने जाने वाले लोगों को स्वच्छ शहर देखने को मिलेगा. वहीं कई तरह के बीमारी से भी निजात मिलेगा.
शहर में बनेगा डंपिंग यार्ड
कचरा निस्तारण के लिए नगर परिषद शहर के बाहरी इलाके में जमीन के लीज व क्रय की प्रक्रिया जल्द पूरी करेगी. इसके तहत जमीन का जायजा लिया जा रहा है. डंपिंग यार्ड के बन जाने से नगर के घरों व सड़कों से रोजाना निकलने वाले हजारों टन कचरा को डंप कर अग्रतर योजना संचालित की जायेगी. बड़े शहरों में कचरे का जनउपयोगी कार्यों में प्रयोग किया जा रहा है.
लोगों में जागरूकता का अभाव
जागरूकता के अभाव में लोग सड़कों एवं नालों में ही घर के कूड़े को डाल देते हैं. शहर के होल्डिंग धारक हाऊस होल्ड डस्टबीन में कचरा जमा करेंगे. घर के लोग इस डस्टबीन में घर का कचरा डालेंगे. सुबह नप के सफाई कर्मी इसमें डाले गये कचरे को उठा कर ले जायेंगे. अगर इस व्यवस्था में हम अपना सहयोग देंगे तो निश्चित रुप से शहर की सफाई दुरुस्त रहेगी. मोहल्ले में घरों के आस पास गंदगी देखने को नहीं मिलेगी. तभी स्वच्छ व सुंदर की परिकल्पना साकार हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




