10 हजार बनेंगे शौचालय प्रशासन ने कसी कमर

Updated at : 04 May 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
10 हजार बनेंगे शौचालय प्रशासन ने कसी कमर

नौ मई को है जिले का 37वां स्थापना दिवस छह, सात व आठ मई को अभियान चला कर 20 हजार गड्ढे खोदे जायेंगे सभी प्रखंडों के पंचायतों में प्रतिनियुक्त किये गये नोडल पदाधिकारी सभी प्रखंडों के एक पंचायत में जीविका को मिली है तीन सौ शौचालय के लिए गड्ढा खोदवाने की जिम्मेदारी मधेपुरा : जिला […]

विज्ञापन

नौ मई को है जिले का 37वां स्थापना दिवस

छह, सात व आठ मई को अभियान चला कर 20 हजार गड्ढे खोदे जायेंगे
सभी प्रखंडों के पंचायतों में प्रतिनियुक्त किये गये नोडल पदाधिकारी
सभी प्रखंडों के एक पंचायत में जीविका को मिली है तीन सौ शौचालय के लिए गड्ढा खोदवाने की जिम्मेदारी
मधेपुरा : जिला प्रशासन ने जिले के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर दस हजार शौचालय बनवाने का संकल्प लिया है. जिले का स्थापना दिवस नौ मई को है. इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने दस हजार शौचालय का लक्ष्य रखते हुए 20 हजार गड्ढे खोदने के लिए तीन दिवसीय अभियान का आह्वान किया है.
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार छह, सात व आठ मई को जिले में दस हजार शौचालय के निर्माण के लिए 20 हजार गड्ढा खोदा जाना है. इस दिशा में संबंधित बीडीओ व जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है. सभी पंचायतों में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त कर दी गयी है.
सुबह आठ बजे से तैनात रहेंगे संबंधित पदाधिकारी: सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित क्षेत्र में छह मई को सुबह आठ बजे से ही तैनात रहेंगे. बीडीओ व जीविका बीपीएम को लक्ष्य का आवंटन भी कर दिया गया है. जीविका को उनके द्वारा चयनित प्रत्येक प्रखंड के निर्धारित पंचायत में तीन-तीन सौ शौचालय का लक्ष्य दिया गया है. इसके अलावा अन्य पंचायत में बीडीओ गड्ढा खोदो अभियान चला कर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान की घोषणा नौ मई को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर की जायेगी. वहीं 10 से 31 मई तक खोदे गये गड्ढों में शौचालय का निर्माण कार्य चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन