बदलाव की डगर पर चल चुका है समाज

मधेपुरा : समाज बदलाव की डगर पर है. मुखिया नीतीश कुमार ने बाल विवाह व दहेज मुक्ति के लिए अभियान छेड़ रखा है. इस हवा के बीच प्रेमी जोड़े कहीं न कहीं आत्मिक रूप से मजबूती पा रहे है कि उनके द्वारा किया जा रहा प्रेम विवाह न केवल दहेज मुक्त है. बल्कि जाति व […]
मधेपुरा : समाज बदलाव की डगर पर है. मुखिया नीतीश कुमार ने बाल विवाह व दहेज मुक्ति के लिए अभियान छेड़ रखा है. इस हवा के बीच प्रेमी जोड़े कहीं न कहीं आत्मिक रूप से मजबूती पा रहे है कि उनके द्वारा किया जा रहा प्रेम विवाह न केवल दहेज मुक्त है. बल्कि जाति व अन्य बंधनों को भी तोड़ रहा है. सोमवार को खुशबू व जमसा की बातें कुछ इसी अंदाज में सामने आयी. खुशबू ने कहा कि वह पढ़ी लिखी है, ऊंच नीच समझती है. उसने सोच समझकर अपनी मर्जी से जिंदगी का सफर तय करने के लिए हमसफर चुना है. इससे घर वाले परिजनों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. खुशबू ने एएसपी को कहा उसके परिजन जानते थे,
लेकिन उसके बाद भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कराकर सबों को परेशान किया गया. उसने कहा कि दहेज व सामाजिक बदलाव के लिए प्रेम विवाह को उदारता से स्वीकारना होगा. वहीं जमसा ने पढ़ाई नहीं की है. वह कहती है उसे साजन में ही अपना साजन दिखा. उसने भी अपने परिजनों द्वारा अपहरण का मुकदमा दर्ज करने को गलत बताया, कहा कि उसके व साजन के बारे में लगभग सबको पता था. एएसपी दोनों की बातों को सुनने के बाद कहा कि बिहार में परिवर्तन हो रहा है. आधी आबादी न केवल अपनी बात मुखरता से रख रही है. बल्कि अपने अधिकारों के प्रति भी सचेत है. पुलिस अपनी जिम्मेवारी निभाने में हमेशा आगे है. दोनों लड़कियों को न्यायालय में बयान कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर आगे निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




