दुर्घटना में दो युवक जख्मी

मधेपुरा : बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल निकेश ने बताया कि घर से बाइक लेकर त्रिवेणीगंज स्थित अनुज लाल यादव कॉलेज में बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे थे. […]
मधेपुरा : बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल निकेश ने बताया कि घर से बाइक लेकर त्रिवेणीगंज स्थित अनुज लाल यादव कॉलेज में बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे थे. इसी क्रम में सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सवैला के समीप ट्रक से साइड लेने के दौरान दुर्घटना हो गयी.
स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दिया. दोनों युवक सहरसा जिले के मंगवार नौसी टोला वार्ड नंबर एक के निवासी है. मौके पर सिंहेश्वर थाना के अवर निरीक्षक रामनिवास चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच कर घायल युवकों को सदर अस्पताल भेजा और ट्रक को कब्जे में कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




