समान काम का समान वेतन लागू करने तक जारी रहेगा आंदोलन

मधेपुरा : जिले में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला संघ के जिला सचिव भूवन कुमार की अध्यक्षता में नियोजित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण सूबे की शिक्षा व्यवस्था […]
मधेपुरा : जिले में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला संघ के जिला सचिव भूवन कुमार की अध्यक्षता में नियोजित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण सूबे की शिक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है.
राष्ट्र की मुख्य धारा संचालित करने वाले शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है. सभी प्रमुख पर्व त्योहार बिना वेतन का ही बीत गया. बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक शैक्षणिक सत्र के छह माह बीतने के बावजूद नहीं मिला है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ भेदभाव व सौतेलापन व्यवहार कर रही है.
सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के न्यायादेश समान काम का समान वेतन की मांग को उचित करार दिया. बावजूद लागू करने के बजाय तरह तरह की भ्रांतियां फैलाकर न्यायालय व संविधान का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रही है. कोर्ट के आदेश दक्षता उत्तीर्ण को सेवा से हटाये जाने पर रोक के बाद भी शिक्षकों को सेवामुक्त करने व वेतन से वंचित किया जाना आर्थिक, मानसिक शारीरिक प्रताड़ना है. न्यायालय के न्यायादेश समान काम का समान वेतन देने आदि समेत अन्य मांगों की पूर्ति करें.
सभा को रामविलाश कुमार, प्रमंडल उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जयकुमार ज्वाला, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार, चंद्रशेखर चंदु, लालबहादुर यादव, सुरेंद्र यादव, रविशंकर, सुनील, सुबोध, संजय, विजय, कुंजबिहारी, संजय, अभय, शिवेंद्र, विजय, पुष्पा, नितु, रेखा, रविंद्र , संजीव, संजय, रेखा, रविंद्र आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




