गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार सोमवार को शराब तो मंगलवार को बरामद हुआ गांजा

Updated at : 26 Oct 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार सोमवार को शराब तो मंगलवार को बरामद हुआ गांजा

उदाकिशुनगंज : डीएम मोहम्मद सोहेल और एसपी विकास कुमार के निर्देश पर शराब को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों के द्वारा अभियान पर अभियान चलाई जा रही है. सोमवार की रात मुख्यालय के बुद्धमा ओपी क्षेत्र में शराब की एक बड़ी खेप सघन छापेमारी के दौरान पकड़ी गई थी. छठ पूजा के मद्देनजर छापेमारी […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : डीएम मोहम्मद सोहेल और एसपी विकास कुमार के निर्देश पर शराब को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों के द्वारा अभियान पर अभियान चलाई जा रही है. सोमवार की रात मुख्यालय के बुद्धमा ओपी क्षेत्र में शराब की एक बड़ी खेप सघन छापेमारी के दौरान पकड़ी गई थी. छठ पूजा के मद्देनजर छापेमारी अभियान के दौरान मंगलवार की देर शाम एसडीएम एसजेड हसन, एसडीपीओ अरुण कुमार दुबे और थाना अध्यक्ष के बी सिंह ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर लगातार दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल की है.

उदाकिशुनगंज मुख्यालय के चौसा चौक के पास से तीन किलोग्राम गांजा का पैकेट छः पुरिया गांजा और नाप तोल करने का बटखरा तराजू सहित दो कारोबारी मुसहरु साह और रंजीत साह दोनों पिता पुत्र को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एक तरफ सरकार शराब बंदी और गांजा तस्करी जड़ से समाप्त करना चाहती है.

वहीं दूसरी तरफ शराब कारोबारी और गांजा कारोबारी पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है. आये दिन किसी ना किसी थाना क्षेत्र में शराब गांजा और इसके कारोबारी गिरफ्तार हो ही जाते हैं. लेकिन पुलिस भी लगातार सक्रिय है. छापेमारी अभियान से उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में शराब तस्कर, गांजा तस्कर और उनके कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन