पुलिस ने जगदीश हत्याकांड में दो को किया गिरफ्तार

Updated at : 16 Oct 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने जगदीश हत्याकांड में दो को किया गिरफ्तार

कुमारखंड : श्रीनगर थाना के रामनगर में गुरुवार की भूमिविवाद मामले में अवैध गृह निर्माण हटाने को लेकर घटी घटना और हत्या मामले में कुमोदानंद झा द्वारा दस नामजद और 40 – 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई गयी है. पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी […]

विज्ञापन
कुमारखंड : श्रीनगर थाना के रामनगर में गुरुवार की भूमिविवाद मामले में अवैध गृह निर्माण हटाने को लेकर घटी घटना और हत्या मामले में कुमोदानंद झा द्वारा दस नामजद और 40 – 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई गयी है. पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार जमीन खाली कराने के उद्देश्य ने गुरुवार की रात घटित मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी तथा एक ही गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी.
इसे लेकर कुमोदानंद झा ने लिखित आवेदन देकर श्रीनगर थाना में 10 लोगों के विरुद्ध नामजद और 40 – 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध निर्मित घर को तोड़ने और मारपीट कर जख्मी करने के साथ एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में कांड संख्या – 116/17 धारा – 341, 323, 324, 325, 307, 302, 504, 506, 534 भादवि तथा 27 आर्मस एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी अभियुक्त कुमारखंड पंचायत के रामगंज वार्ड संख्यां – 03 निवासी मनोज कुमार झा एवं चंद्रकिशोर झा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस द्वारा अन्य के गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दिया है.
मालूम हो कि कुमारखंड थाना के रामगंज गांव निवासी नवल किशोर झा के पैतृक संपत्ति 20 डीजमीन को दखल करने के उदे्श्य से रामनगर वार्ड संख्या – 10 निवासी कुमुदानंद झा द्वारा अवैध रूप से गृह निर्माण कर दिया था. इससे पहले विवाद के कारण जमीन पर पुलिस द्वारा धारा – 144 की कार्रवाई की गयी थी. इसके साथ ही इसे लेकर श्रीनगर थाना में पंचायत भी किया गया था. पंचायत के निर्णय के विरुद्ध श्री झा निर्मित गृह को नहीं हटाया. जमीन से अवैध निर्माण हटाने लो लेकर गुरुवार की रात मारपीट की घटना को अंजाम देकर निर्मित गृह को उजाड़ दिया गया. तथा इसी गोली बारी की घटना में मंगरवाड़ा पंचायत वार्ड संख्या – 01 निवासी जगदीश दास की गोली लगने से हत्या हो गयी .
जगदीश दास थे निजी रक्षक
मंगरवाड़ा निवासी मृतक जगदीस दास, उपेंद्र दास, सुबोध शर्मा, चंदेश्वरी दास, रानगर निवासी निर्मल मुखिया, कुमोदानंद झा के निजी रक्षक के रूप में दैनिक मजदूरी के तौर पर रहते थे. घटना की रात सभी वहां एक साथ सोये थे.
आरोप को बताया साजिश
भू – स्वामी नवल किशोर झा ने कहा कि घटना को अंजाम देकर मेरे परिवार के लोगों को फंसाने की साजिश की गयी है. पुलिस ने मुझे भी गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कांड में नाम नहीं रहने के कारण मुक्त कर दिया. वहीं नामजद मेरे पुत्र और भाई स्वयं पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन