तीन महीने में तीन की हो चुकी है मौत

Updated at : 13 Oct 2017 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
तीन महीने में तीन की हो चुकी है मौत

जिले के चारों छोर को जोड़ने वाले एनएच 106 व एनएच 107 की स्थिति जर्जर होने के कारण आये दिन होती है दुर्घटना मधेपुरा : जिले से दो एनएच गुजरते हैं. एक एनएच 106 जिले के उत्तरी व दक्षिणी भाग को जोड़ता है व यह नेपाल की सीमा से सुपौल जिला होते हुए भागलपुर जिला […]

विज्ञापन
जिले के चारों छोर को जोड़ने वाले एनएच 106 व एनएच 107 की स्थिति जर्जर होने के कारण आये दिन होती है दुर्घटना
मधेपुरा : जिले से दो एनएच गुजरते हैं. एक एनएच 106 जिले के उत्तरी व दक्षिणी भाग को जोड़ता है व यह नेपाल की सीमा से सुपौल जिला होते हुए भागलपुर जिला के एनएच 36 से मिलता है. वहीं एनएच 107 जिले के पूर्वी तथा पश्चिमी भाग को जोड़ता है व पूर्णिया जिले से शुरू हो कर सहरसा जिला से गुजर कर खगड़िया जिले से होता हुआ एनएच 36 में मिल जाता है. ये दोनों एनएच जिले की लाइफ लाइन है, लेकिन विडंबना है कि ये दोनों एनएच अपने मूल स्वरूप को प्राप्त नहीं कर सके हैं.
इन्हें एनएच घोषित तो कर दिया गया है, लेकिन एनएच का स्वरूप नहीं ले पाया है. सिंगल सड़क को एनएच का नाम दिया गया, तो लोग भी एनएच कहने लगे. कहीं-कहीं इन सड़कों को थोड़ा चौड़ा किया गया है, लेकिन ये नाकाफी है. अब हाल यह है कि ये सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. कुछ किमी तक ठीक किया जाता है, तो दूसरा बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है. इसके कारण गत तीन महीने में तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
सुधि लेना मुनासिब नहीं समझते अधिकारी. मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली एनएच 107 की हालत खराब हो गया है. मधेपुरा – मुरलीगंज के बीच गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा है पता नहीं चल पाता है.
बारिश हो जाने पर सभी गड्ढों में पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को पता ही नहीं चल पाता है. ऐसे में जगह-जगह सड़क में बने गड्ढे मौत को आमंत्रण दे रहा है. इस एनएच पर प्रत्येक दिन हजारों ट्रकों सहित हजारों छोटी -बड़ी वाहनों का परिचालन होता है व कई वाहन इस चपेट में आकर दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं. आवागमन में दिक्कतें आ रही है.
पूर्व में विभागीय अधिकारियों ने एनएच की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए निर्देश भी दिये गये है, लेकिन कोई भी पदाधिकारी अबतक किसी तरह की सुधि नहीं लेना मुनासिब समझ रहे है. इस कारण आये दिन ट्रकों के गुल्ले टूट जाते हैं व ट्रक बीच सड़क पर खड़ा रहता है. बगल से गुजरने वाली गाड़ियां किसी बड़े हादसे का गवाह बनने के लिए तैयार रहती हैं. सड़क किनारे बसे लोग सहमे रहते हैं.
एनएच 106 चलने लायक नहीं
मधेपुरा से उदाकिशुनगंज तक सड़क चलने लायक नहीं है. हालांकि एनएच 106 पर निर्माण कार्य चल रही है, लेकिन कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मधेपुरा कोई भी वाहन चालक उदाकिशुनगंज तक सफर करते है, तो वे अपने जान हथेली पर रख कर करते है. क्योंकि निर्माण कंपनी के द्वारा जहां कुछ किमी तक सड़क ठीक भी था, तो उसे तोड़ दिया गया है.
इससे सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है. सड़क निर्माण के कारण जगह-जगह पुलिया का गड्ढा खोदा गया है. वाहनों के आवागमन के लिए बगल से जो रास्ता निकाला गया, वह नीचे दब गया है. थोड़ी सी बारिश में घुटना भर पानी लग जाता है. हर वक्त दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन