जीएसटी सरल, बस समझने की जरूरत

Updated at : 11 Oct 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी सरल, बस समझने की जरूरत

जिला परामर्श केंद्र के अभ्यर्थियों को मिला प्रमाण पत्र मधेपुरा से हुई थी जीएसटी ट्रेनिंग की शुरुआत मधेपुरा : जिला परामर्श सह निबंधन केंद्र में मंगलवार को ​​प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी मो सोहैल, व्यापार संघ अध्यक्ष योगेंद्र प्राणसुखा, नितेश कुमार, राजेश कुमार, प्रसुन्न कुमार सिंह ने किया. अतिथियों […]

विज्ञापन

जिला परामर्श केंद्र के अभ्यर्थियों को मिला प्रमाण पत्र

मधेपुरा से हुई थी जीएसटी ट्रेनिंग की शुरुआत
मधेपुरा : जिला परामर्श सह निबंधन केंद्र में मंगलवार को ​​प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी मो सोहैल, व्यापार संघ अध्यक्ष योगेंद्र प्राणसुखा, नितेश कुमार, राजेश कुमार, प्रसुन्न कुमार सिंह ने किया. अतिथियों का स्वागत जिला कार्यक्रम अधिकारी रवि प्रकाश सिंह, डीआरसीसी मैनेजर प्रसून कुमार सिंह, सुधाकर सुमन ने किया. गौरतलब है कि जीएसटी ट्रेनिंग की शुरुआत मधेपुरा से हुई थी,
जिसके लिए डीएम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित भी किया था. समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि अब जिला स्तर पर जो भी कार्यालय सहायक की बहाली की जायेगी. केवाइपी पास छात्रों को प्राथमिकता दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जीएसटी सरल है. इसे बस समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जीएसटी ट्रेनिंग कर चुके छात्रों का पूरा ब्योरा जिले के वेवसाइट पर उपलब्ध है. जिससे व्यापारी संपर्क कर सरल तरीके से जीएसटी दाखिल कर सकते हैं. डीएम ने कहा कि छात्र चाहें तो तीन से चार साल में अच्छा टैक्स कंसलटेंट बन सकते हैं.
कार्यक्रम को महेश गामरे, सुधाकर सुमन, सारा प्रियदर्शी, मुन्नी कुमारी आदि ने संबोधित किया. जीएसटी प्रशिक्षित सफल छात्र आलिया, दीपा कुमारी, मुन्नी कुमारी, सारा प्रियदर्शी, सोनम कुमारी सहित कुल 60 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया. कुशल युवा कार्यक्रम सफल होने वाले छात्र को प्रमाण पत्र सुमित राज, रीना, सारा, सिंटू, नजराना, लता, प्रियंका, अविनाश, जयकुमार, कुंदन, मिराज सहित समिधा ग्रुप, फनिलाल कंप्यूटर, कोलते कंप्यूटर, मुरलीगंज कंप्यूटर सेंटर के सैंकड़ो छात्रों को प्रमाणपत्र दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रसून कुमार सिंह व मंच संचालन संदीप शाण्डिल्य ने किया.
सड़क किनारे तीन लोग मिले बेहोश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन