अधेड़ महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2017 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

मुरलीगंज : थाना अंतर्गत भतखोड़ा के पास रविवार एक ऑटो चालक व सहयोगी को बीती रात एक अधेड़ महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना को दिये आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार की संध्या वह सब्जी बेचकर बेलारी चौक से ऑटो पकड़ कर लौट रही थी. […]

विज्ञापन
मुरलीगंज : थाना अंतर्गत भतखोड़ा के पास रविवार एक ऑटो चालक व सहयोगी को बीती रात एक अधेड़ महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
थाना को दिये आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार की संध्या वह सब्जी बेचकर बेलारी चौक से ऑटो पकड़ कर लौट रही थी. इस दौरान ऑटो चालक व उसके सहयोगी अभद्र व्यवहार करने लगा. जब महिला उसे अभद्र व्यवहार करने से मना किया, तो दोनों ने महिला को धमकी देने लगा. हल्ला करने पर लोगों हुआ जुटे. घटना की सूचना मुरलीगंज थाने को दी.
लोगों ने चालक व उसके सहयोगी को पुलिस को हवाले कर दिया. पूछताछ में एक ने अपना नाम किशोर राम पिता महेंद्र राम घर भतखोड़ा सोनवर्षा टोला वार्ड नंबर आठ तथा दूसरे ने अपना नाम मिथिलेश राम पिता योगेंद्र राम भतखोड़ा सोनबरसा टोला वार्ड नंबर आठ बताया. थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन व बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों नामजद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन