उपेक्षित वोटरों का जुड़ेगा नाम

Updated at : 09 Oct 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
उपेक्षित वोटरों का जुड़ेगा नाम

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में नये व उपेक्षित मतदाताओं का नाम मतदान सूची में जोड़ा जायेगा . कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 14 व 21 अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस मनाया जायेगा. जिसमें प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप एक से आठ के आधार पर सेवा निर्वाचकों, प्रवासी भारतीयों, दिव्यांग निर्वाचकों तथा समाज […]

विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में नये व उपेक्षित मतदाताओं का नाम मतदान सूची में जोड़ा जायेगा . कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 14 व 21 अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस मनाया जायेगा. जिसमें प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप एक से आठ के आधार पर सेवा निर्वाचकों, प्रवासी भारतीयों, दिव्यांग निर्वाचकों तथा समाज के उपेक्षित समूह का पंजीयन कराया जायेगा.
गम्हरिया : प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी व सदर एसडीओ संजय कुमार निराला के द्वारा प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित किया गया. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसडीएम संजय कुमार निराला ने बताया कि अभी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं.
जिस मतदान केंद्रों पर बीएलओ व कंप्यूटर आॅपरेटर की कमी है वहां कर्मियों को प्रतिनियुक्ति करें. साथ ही बीएलओ को उपलब्ध कराये प्रपत्र को सही – सही भरने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करायें. उन्होंने कहा कि 14 और 21 अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस मनाया जायेगा. जिसमें प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा प्रारूप एक से आठ के आधार पर सेवा निर्वाचकों, प्रवासी भारतीयों, दिव्यांग निर्वाचकों तथा समाज के उपेक्षित समूह का पंजीयन कराया जायेगा. साथ ही नये मतदाताओं का नाम भी मतदान सूची में जोड़ा जायेगा. इस कार्यक्रम अवधि में मृत, स्थायी रूप से विस्थापित निर्वाचक, जो स्थायी रूप से उस स्थानों पर निवास नहीं करते हों उन्हें नियमानुसार चिन्हित कर विलोपन की कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उक्त तिथि को प्रतिनियुक्त अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे. कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों, बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. एडीएम ने कहा कि बीते जुलाई माह भी विशेष अभियान चलाकर 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने का अभियान चलाया गया था. लेकिन आंकड़े से यह स्पष्ट हो रहा कि इस समूह के अभी भी छूटे हुए हैं. इस पर विशेष ध्यान रखेंगे कि कोई मतदाता नये युवा मतदाता सूची से नाम जोड़वाने से वंचित नहीं हो.
इसके साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर बारी-बारी से उपस्थित अधिकारियों के दायित्व व जिम्मेदारी के बारी में जानकारी दी गयी तथा अनुपालन के लिए निर्देश दिया गया. मौके सीओ ध्रुव कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशीष कुमार, पर्यवेक्षक शिवनारायण राउत, पवन कुमार, संजीव कांत, गुलसन राजा, बीएलओ, पंकज कुमार, मनोज मेहता, जयप्रकाश कुमार, आमोद कुमार, अजय कुमार, रविशंकर, नंदन कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन