12 किस्तों में भुगतान करें बिल

Updated at : 09 Oct 2017 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
12 किस्तों में भुगतान करें बिल

विद्युत विभाग द्वारा बकाये विपत्र के मामले में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है . विपत्र में चाहे कितनी भी राशि आयी हो महज दो हजार या तीन हजार बनाकर तत्काल 12 किस्तों में भुगतान करने का प्रावधान करना होगा ओर शेष राशि जांचोपरांत समायोजित होगी. मधेपुरा : विद्युत विभाग द्वारा बकाये विपत्र के मामले […]

विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा बकाये विपत्र के मामले में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है . विपत्र में चाहे कितनी भी राशि आयी हो महज दो हजार या तीन हजार बनाकर तत्काल 12 किस्तों में भुगतान करने का प्रावधान करना होगा ओर शेष राशि जांचोपरांत समायोजित होगी.
मधेपुरा : विद्युत विभाग द्वारा बकाये विपत्र के मामले में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बीपीएल एवं घरेलू वन श्रेणी के सभी बिल जिनकी राशि दो हजार या तीन हजार है उसे बराबर 12 किस्तों में भुगतान करने का प्रावधान किया गया है. वहीं जिन उपभोक्ताओं का बिल इससे अधिक है उनके भी तत्काल केवल दो हजार और तीन हजार का किस्त वार भुगतान करना होगा.
शेष राशि को जांचोपरांत समायोजित किया जायेगा. इस बाबत विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सभी जेई एवं एकाउंट के लोगों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सके, इसके लिए तत्परता से कार्य करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन