तीन शराबी पकड़ाये, भेजा जेल

Updated at : 06 Oct 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
तीन शराबी पकड़ाये, भेजा जेल

मधेपुरा : बिहारीगंज रेलवे परिसर से उत्पाद टीम ने गुरुवार को गश्ती के दौरान तीन युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में ललन लौहार, रंजन कुमार व राहुल कुमार शामिल है. इस बाबत उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक राजू मिश्रा के नेतृत्व में गश्ती दल टीम […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहारीगंज रेलवे परिसर से उत्पाद टीम ने गुरुवार को गश्ती के दौरान तीन युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में ललन लौहार, रंजन कुमार व राहुल कुमार शामिल है. इस बाबत उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक राजू मिश्रा के नेतृत्व में गश्ती दल टीम गठित कर अभियान चलाया गया.

गश्ती के दौरान बिहारीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में तीन युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. गश्ती दल ने मौके पर तीनों युवक को पकड़ लिया और ब्रेथएनलाइजर मशीन से जांच की गयी, तो शराब पीने की पुष्टि हुई. गश्ती दल में अनि सुरेश पासवान, अविनाश कुमार, उत्पाद पुलिस व सैफ जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन