ट्रैक्टर की चपेट में आयी शिक्षिका की हुई मौत

Updated at : 04 Oct 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आयी शिक्षिका की हुई मौत

जदिया : मुरलीगंज-छातापुर एसएच 91 पर मंगलवार की सुबह जदिया पंचायत के तेलयाही टोला के वार्ड नंबर 15 के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 43 वर्षीय शिक्षिका की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाजार निवासी राजीव कुमार भगत अपनी शिक्षिका पत्नी संजन देवी के साथ […]

विज्ञापन

जदिया : मुरलीगंज-छातापुर एसएच 91 पर मंगलवार की सुबह जदिया पंचायत के तेलयाही टोला के वार्ड नंबर 15 के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 43 वर्षीय शिक्षिका की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाजार निवासी राजीव कुमार भगत अपनी शिक्षिका पत्नी संजन देवी के साथ बाइक से सुपौल जिले के प्राथमिक विद्यालय प्रतापगंज आ रहे थे, जैसे ही बाइक तेलयाही टोला के समीप पहुंची.

वहां पूर्व से बीच सड़क पर पाट सुखा रहे तेलयाही टोला निवासी जयकांत साह के हाथ में बाइक चालक का हेलमेट लग गया. इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया. शिक्षिका बाइक से नीचे गिर गयी. इसी बीच उसी दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया. और मौके पर ही शिक्षका संजन देवी की मौत हो गयी. इस घटना में शिक्षिका पति राजीव कुमार भगत को भी चोट आयी है. आक्रशितों ने पुलिस को शव उठाने से रोका, किया सड़क जाम: घटना की जानकारी मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी, सअनि बाल्मीकि शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन