गांधी व शास्त्री ने दी देश को नयी दिशा : डीएम
Updated at : 03 Oct 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती मधेपुरा : आज के दिन भारत में दो ऐसे महान सपूतों का जन्म हुआ जिन्होंने अपने कर्मों से न केवल देश को एक नयी दिशा दी, वरण पूरे संसार में अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं. देश की स्वतंत्रता में बापू के अहिंसक […]
विज्ञापन
आयोजन. महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती
मधेपुरा : आज के दिन भारत में दो ऐसे महान सपूतों का जन्म हुआ जिन्होंने अपने कर्मों से न केवल देश को एक नयी दिशा दी, वरण पूरे संसार में अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं. देश की स्वतंत्रता में बापू के अहिंसक संघर्ष कर महत्वपूर्ण योगदान है, तो देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने लोगों को यह बताया कि नियत पाक साफ हो तो कुछ भी नामुमकीन नहीं है. ये बातें सोमवार को समाहरणालय परिसर में गांधी जयंती अवसर गांधी प्रतिमा माल्यार्पण के बाद डीएम मो सोहैल ने कही.
डीएम ने कहा कि गांधी से केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी आज तक रोमांचित हो जाते है. एसपी विकास कुमार ने कहा गांधी जी ने अपनी अहिंसावादी नीतियों से यह जता दिया कि इनसान अपने आप पर भरोसा कर ले तो जीवन के हर कठिनाइयों का सामना कर सकता है. जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी ने कहा गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर बिहार बाल विवाह व दहेज के खिलाफ उठकर खड़ा हो रहा है. यह बदलाव बिहार को नई ऊंचाई प्रदान करेगा. मौके पर एडीएम मुर्शिद आलम, डीडीसी मिथलिश कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी कयूम अंसारी, डीटीओ अब्दुल नदाफ, आपदा प्रभारी मुकेश कुमार, डीआइओ सुनील कुमार, समेत जिला के आलाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.
उपेंद्र प्रसाद यादव, डा रविरंजन, शशि प्रभा जायसवाल, मो सलाउद्दीन, योगेंद्र प्रसाद यादव, सरदार विक्रम सिंह, पास्टर रघु मुर्मु ने प्रार्थना की. कार्यक्रम अंत में डीएम द्वारा सभी आगंतुकों को दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह समाप्त करने के लिए शपथ दिलाई गयी. डा भूपेंद्र नारायण मधेपूरी, कृत्यानंद यादव, स्वतंत्रता सैनानी, जिला जदयू अध्यक्ष विजेंद्र नारायण यादव, हम के अध्यक्ष मो शौकत अली मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर जिला परिषद के प्रांगण में जिप अध्यक्ष मंजु देवी की अगुवाई में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. यहां डीएम के अलावा एसपी विकास कुमार, डीडीसी मिथिलेश कुमार आदि लोगों ने माल्यार्पण किया. वहां बच्चों के बीच टॉफियां भी बांटी गयी.
कांग्रेस कार्यालय में मनायी जयंती : जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में गांधी जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निशांत यादव ने कहा कि महात्मा गांधी केवल हमारे देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने मानव जाति के सत्य और अहिंसा का पाठ देकर जीवन जीने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का नया रास्ता भी दिखाए जिसमें बिना किसी उपद्रव और खुन खरावा के शासक पर अत्यधिक प्रभाव डालता है.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्र्रेस कमिटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज के दौर में राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं द्वारा केवल वोट की लालसा से महापुरूषों के भी अलग-अलग कतार में खड़ा कर दिया है और जरूरत अनुसार उनका जयंती के रूप में उपयोग करते हैं. महात्मा गांधी हम सभी के प्रेरणास्रोत होने चाहिये आज देश को गांधी की जरूरत है. मौके पर मुख्य अतिथि प्रतिनिधि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी प्रो अरूण कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाले. मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव राजीव ठाकुर, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रभात कुमार मीस्टर, विशाल राज, पप्पू कुमार, प्रभाष कुमार सहित दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे.
भारत स्काउट व गाइड ने मनायी जयंती : भारत स्काउट व गाइड मधेपुरा कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर स्काउट एवं गाइड ने पुष्प एवं माल्यार्पण की. मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ स्काउट गाइड को शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड मधेपुरा द्वारा जन जन तक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर स्काउट अमरनाथ मल्लिक, जीवन कुमार आदि उपस्थित थे.
ली शपथ. राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलो के प्रांगण में मुखिया सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष स्वदेश कुमार की अध्यक्षता में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुरलीगंज बीडीओ ललन चौधरी व सीओ शशिभूषण कुमार शामिल हुये. कार्यक्रम को पंसस विधन ऋषिदेव, सरपंच बुद्धदेव शर्मा, प्राचार्य अनिल यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव ने संबोधित किया. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य योगेंद्र ऋषिदेव, अजय यादव, चंदन कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि मणिकांत कुमार, तारणी ऋषिदेव, राजेंद्र ऋषिदेव, राम विलाश कुमार, पंच8ायत सचिव विंदेश्वरी राम, रोजगार सचिव सुनील कुमार, आवास सहायक विनय कुमार, कृषि सलाहकार बबलु कुमार, विकास मित्र त्रिलेखा कुमारी समेत सभी पंचायत कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




