विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 29 Sep 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

झाझा : पुलिस अनुमंडलाधिकारी भास्कर रंजन के नेतृत्व व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान के देखरेख गुरुवार को फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर चौक, गांधी चौक, बजरंग चौक, बस स्टैंड समेत खलासी मुहल्ला व शहर स्थित सभी दुर्गा मंदिर होकर गुजरा. रेलवे इंस्टिट्यूट, […]

विज्ञापन

झाझा : पुलिस अनुमंडलाधिकारी भास्कर रंजन के नेतृत्व व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान के देखरेख गुरुवार को फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर चौक, गांधी चौक, बजरंग चौक, बस स्टैंड समेत खलासी मुहल्ला व शहर स्थित सभी दुर्गा मंदिर होकर गुजरा. रेलवे इंस्टिट्यूट, बंगाली दुर्गा, स्टेशन चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अलावा प्रखंड क्षेत्र के करहरा, नागी डैम, बोड़वा, केशोपुर समेत अन्य जगहों पर पैदल फ्लैग मार्च किया.

वहीं प्रखंड क्षेत्र में दोपहिया व चार पहिया वाहनों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. एसडीपीओ भाष्कर रंजन ने बताया कि नगर व प्रखंड क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा स्थलों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिसबलों की तैनाती की गयी है. सभी पूजा समिति सदस्यों को लाइसेंस दिया गया है. यदि कोई पूजा समिति के लोग लाइसेंस नहीं लेते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया किसी भी हाल में 30 सितंबर की रात नौ बजे तक मूर्ति का विसर्जन कर दें.

एसडीपीओ ने बताया कि सभी पूजा समिति सदस्यों को अधिक संख्या में कार्यकर्ता रखने के साथ सीसीटीवी भी लगाने को कहा गया है, ताकि शांति बनी रहे. फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष सिधेश्वर, सोनो थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआइ उमाकान्त, सुमंत चौधरी, एसटीएफ व पुलिस बल मौजूद थे.

सोनो प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार को झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन के नेतृत्व में सोनो थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांव में पुलिस बल व सीआरपीएफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च में सोनो थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, झाझा थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान, सोनो थाना के एसआई सच्चिदानंद दूबे व शंभु शर्मा के अलावे झाझा व बटिया कैंप के सीआरपीएफ जवान भी शामिल थे. पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा थाना क्षेत्र के बेलाबथान, अमझरी, बेलम्बा, कोडाडीह, केंदुआलेबार, तिलवारिया, पैरा मटिहाना, बटिया व सोनो में फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दशहरा व मुहर्रम के दौरान आम लोगो मे सुरक्षा को लेकर विश्वास हो इसलिए फ्लैग मार्च किया गया.
चकाई प्रतिनिधि के अनुसार, मजिस्ट्रेट सह चकाई प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में चकाई पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने प्रखंड के कई संवेदनशील स्थानों पर बने पूजा पंडालो पर फ्लैग मार्च किया़ इस मौके पर चकाई गोला दुर्गा मंदिर, बटपार, सरौन, दुलमपुर, बटपार, नगडी, करही आदि दुर्गा मंदिरों में जाकर मेला में आये तथा पूजा करने आये श्रद्धालुओं से प्रेम व सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की़ उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना से निबटने हेतु हरेक पूजा पंडालों व मंदिरों, चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की भी बात कही़ फ्लैग मार्च में बीइओ रामस्वरूप प्रसाद, बीएओ अरविंद कुमार रवि, कल्याण पदाधिकारी भोला कुमार, चकाई थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद, बीएमपी व सैप के जवान शामिल थे़ वहीं सीआरपीएफ कमांडेंट ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने पूजा स्थलों पर जाकर लोगो से शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन