एक सप्ताह में चार की गयी जान

Updated at : 29 Sep 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह में चार की गयी जान

अनहोनी. िसंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर हुई घटना सिंहेश्वर : सिंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य सड़क पर इंडियन गैस गोदाम के पास बुधवार की रात 10 बीआर 07 बीजेड 4924 अनियंत्रित कार छह लोगों को रौंद दिया. इस घटना में मनहारा सुखासन वार्ड संख्या पांच निवासी कामेश्वर पोद्दार के 18 वर्षीय आर्दश कुमार उर्फ छोटु की मौत घटना स्थल […]

विज्ञापन

अनहोनी. िसंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर हुई घटना

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य सड़क पर इंडियन गैस गोदाम के पास बुधवार की रात 10 बीआर 07 बीजेड 4924 अनियंत्रित कार छह लोगों को रौंद दिया. इस घटना में मनहारा सुखासन वार्ड संख्या पांच निवासी कामेश्वर पोद्दार के 18 वर्षीय आर्दश कुमार उर्फ छोटु की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं पांच घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को वार्ड संख्या 04 व 05 के सभी छह दोस्त गम्हरिया के जीवछपुर गांव तीन साइकिल से मेला देखने गये थे.

रात लगभग तीन बजे सभी दोस्त मेला से लौट रहे थे कि अचानक पीछे से तीव्र गति से आ रही गाड़ी ने सभी को कुचल दिया. इस दौरान तीनों साइकिल की स्थिति ऐसी हो गयी कि साइकिल सिमट कर मात्र एक फीट की बन गयी.

पीड़ित परिवार व पूरे गांव में गम का माहौल : घटना के बाद से गांव सहित मृतक के परिजनों में गम का माहौल है. मृतक की मां सुदामा देवी बार – बार अपने बेटे को याद कर फफक- फफक कर रो पड़ती थी.

एक सप्ताह में गयी चार जान : सिंहेश्वर में दुर्घटना रूकने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार कहीं न कही घटना घट रही है. क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर दो बड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों घटनाओं में समानता मात्र एक ही है कि दोनों में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर लोगों को रौंद दिया है. पिछले सप्ताह में हुई घटना में ट्रक अनियंत्रित होकर बैहरी के तीन लोगों को रौंद दिया था. इसमें सभी की मौत हो गयी थी. वहीं बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन