दुकानदार को पीटा व लूटपाट की, प्राथमिकी

सिंहेश्वर : प्रखंड मुख्यालय के मंदिर रोड में एक दुकानदार से मामूली झड़प मारपीट व लूटपाट तक पहुंच गया. पीड़ित अमर कुमार उर्फ सिप्पु ने बताया कि सुबह वह अपने दुकान को खोलने के लिए पहुंचा, तो उसके दुकान पर कुछ लड़के सिगरेट पी रहे थे. जिसे उसने साइड में सिगरेट पीने को कहा लेकिन […]
सिंहेश्वर : प्रखंड मुख्यालय के मंदिर रोड में एक दुकानदार से मामूली झड़प मारपीट व लूटपाट तक पहुंच गया. पीड़ित अमर कुमार उर्फ सिप्पु ने बताया कि सुबह वह अपने दुकान को खोलने के लिए पहुंचा, तो उसके दुकान पर कुछ लड़के सिगरेट पी रहे थे. जिसे उसने साइड में सिगरेट पीने को कहा लेकिन वो सभी लड़कें अड़े रहे और धमकी देने लगे.
इसी बीच उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी. वहीं पीड़ित के पिता सुधीर साह ने थाने में आवेदन देते हुये बताया कि उनका लड़का अपने फोटो स्टेट की दुकान खोलने के लिए गया. इसी बीच पूर्व से वहां बैठे दो तीन लड़के जिसमें शंकरपुर के कजड़ा निवासी सोनू कुमार व दो अज्ञात लड़के सिगरेट पी रहे थे. उन सभी को सिप्पु के द्वारा आग्रह किया गया कि वो वहां से चले जाये उसे दुकान खोलना है. जिस पर उनलोगों ने गाली- गलौज करने के साथ-साथ मारपीट शुरू कर दिया. इसके बाद दुबारा सोनू अपने साथ 20-25 लड़कों को लाकर गल्ला से एक लाख 35 हजार रुपये जो बैंक में जमा करना था लेकर चले गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




