एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दिये 21 हजार

मधेपुरा : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन मधेपुरा के पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी मो सोहैल को मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक दिया गया. जिलाध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम से मुलाकात कर आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए […]
मधेपुरा : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन मधेपुरा के पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी मो सोहैल को मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक दिया गया. जिलाध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम से मुलाकात कर आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निजी विद्यालय जिला प्रशासन के साथ है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोसी में प्रत्येक वर्ष बाढ़ आती है. जरूरत है सरकार के स्तर से इस पर एक ठोस पहल की जाय. प्राइवेट स्कूल्स समाज के मुख्य धारा से जुड़कर समय -समय पर शिक्षा जागरूकता अभियान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छता अभियान, अभियान व मानव श्रृंखला में अपनी महती भूमिका निभाने का कार्य किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




